डॉ भीमराव अंबेडकर जैसी महान शख्सियतें सदियो में कभी कभार ही जन्म लेती है - जयकिशोर

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत नगर में भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) को डाक्टर भीमराव अम्बेड़कर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, बागपत के विघायक योगेश धामा, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, बागपत नगर पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एड़वोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने बाबा साहब की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक, समाज सुधारक और महान न्यायविद थे। 

डॉ भीमराव अंबेडकर जैसी महान शख्सियतें सदियो में कभी कभार ही जन्म लेती है - जयकिशोर

“अंबेडकर जयंती पर बोले जयकिशोर: डॉ भीमराव अंबेडकर जैसी महान शख्सियतें विरले ही जन्म लेती हैं”

बाबा साहब ने भारी छुआछूत और भेदभाव सहकर भी उच्च् शिक्षा प्राप्त की और शोषित वर्गो को उनके अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। बाबा साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन दलित व शोषित वर्गो के जीवन को बेहतर बनाने और भारत के कल्याण के लिए समर्पित किया। वह जब तक रहे उन्होने दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन समाज के दलित व वंचित वर्गों को न्याय दिलाने, उनकी शिक्षा व उनकी उन्नति के लिए कार्य किया। बाबा साहब को विश्वास था कि पढ़ लिख कर ही दलित समाज का उत्थान हो सकता है।

जयकिशोर ने उपस्थित लोगो से कहा कि बाबा साहब के प्रयासों को हमें और आगे बढ़ाना है। समाज का भला चाहते हो तो एक समय भोजन भले ही कम करो, लेकिन अपनी संतानों को उच्च शिक्षा जरूर देना। कहा कि आजादी से पहले दलित समाज की जो स्थिति थी उसका सिमरन करने मात्र से हमारी रूह तक कॉंप जाती है। बाबा साहब ने हमे बेहतर जीवन दिया है वह हमारे मसीहा है। जयकिशोर ने कहा कि बाबा साहब जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है।

 इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, बागपत जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, डाक्टर भीमराव अम्बेड़कर वेलफेयर ट्रस्ट बागपत के अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चन्द, महामंत्री संजीव, सचिव प्रमोद एड़वोकेट, कोषाध्यक्ष दीपक, संगठन मंत्री जगदीश, मंजू रानी, कुसुम लता, सोनिया कपूर, शबनम, सितार सिंह, इन्द्रपाल, ब्रहमपाल सभासद, दिलीप सिंह संरक्षक, जगमेल सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post