
आशा भोसले का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की गायिका को 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले खबर आई कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने खुलासा किया कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन था। 12 अप्रैल को आशा भोसले का निधन हो गया। ANI के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि आशा ताई का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हुआ।
إرسال تعليق