गवालास शुरुआत में Gemini से अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से निपटने के लिए सलाह ले रहे थे। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ यह बातचीत और भी ज्यादा गहरी होती गई और आखिरकार एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई।

हालांकि, चैटबॉट ने बीच-बीच में गवलास को याद दिलाया कि वह AI है और उन्हें कई और लोगों से मदद लेने का सुझाव भी दिया। लेकिन AI की ये सभी बातें बेअसर साबित हुईं। इसके अलावा AI ने उनके भ्रम को और भी ज्यादा बढ़ावा दिया।